संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र से प्रयागराज स्नान करने गए एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह पौली के गोविंदगंज निवासी थे। पत्नी के साथ अमावस्या स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। शुक्रवार को संगम पर स्नान के बाद तबियत बिगड़ने से गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव पर उनके मौत की खबर मिलने से कोहराम मच गया। शव आने का इंतजार किया जा रहा है। धनघटा थाना क्षेत्र के गोविन्दगंज गांव निवासी श्रीचंद मद्धेशिया (65) अपनी पत्नी बिजई देवी व गांव के कुछ लोगों के साथ प्रयागराज स्नान के लिए गए थे। विगत 10 जनवरी को सभी घर से रवाना हुए। रास्ते में कई धार्मिक स्थलों का दर्शन स्नान करते हुए गुरुवार को प्रयागराज धाम पहुंचे। शुक्रवार की सुबह पत्नी के संगम स्नान घाट पर स्नान करने गए। स्नान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.