देवरिया, फरवरी 1 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के संगम तट पर हुए भगदड़ के बाद स्नान करने गए लोगों के आने का क्रम लगातार जारी है। रेलवे की तरफ से चलाई जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों से 12 घंटे में यूपी-बिहार के 35 हजार लोग भटनी रेलवे स्टेशन प्रयागराज से पहुंचे। उनके चेहरों पर भगदड़ का भय नजर आ रहा था। अपनों से मिलते ही चेहरे पर खुशी लौट आई। कईयों के आंखों में आंसू नजर आ रहे थे। मौनी अमावस्या पर संगम तट भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। बड़ी संख्या में लोग वहां फंस गए थे। रेलवे प्रशासन की तरफ से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाकर वहां से लोगों को उनके गन्तव्य तक पहुंचा जा रहा है। जबकि रोडवेज की तरफ से भी बसें चलाई गई हैं। शुक्रवार को भटनी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन आठ पहुंची और उसमें लगभग 35 हजार यात्री आए। उसमें यूपी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.