धनबाद, जनवरी 31 -- झरिया। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद लौटने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रयागराज से सटे जिला में महाकुंभ स्नान करने के लिए जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा है। जिसके कारण स्नान कर लौटने वाले लोग परेशान हैं। झरिया से गए लोगो को सड़क मार्ग से प्रयाग से झरिया आने में 48 घंटे का समय लगा है। यहां से शिव शंकर सिंह, जय मंगल सिंह, लक्ष्मी सिंह, रिशांक ठाकुर, पंकज सिंह, राजेश चौरसिया, आदित्य सिंह, कृष्ण कुमार, विजय सिंह, प्रदीप महतो आदि चार पहिया वाहन से गए हुए थे। शिव शंकर सिंह ने बताया कि जगह-जगह पर जाम होने के कारण 8 घंटे की यात्रा करने में 45 घंटे का समय लग गया है। रास्ते में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। सबसे अधिक इधर से जाने वाले पश्चिम बंगाल के वाहन फंसे हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.