प्रयागराज, जनवरी 6 -- नई विमानन कंपनी शंख एयर प्रयागराज से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। इससे उत्तर प्रदेश के भीतर बंद पड़ी सीधी हवाई सेवाओं के दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। नागर विमानन महानिदेशालय आगामी ग्रीष्मकालीन समय सारिणी (मार्च) में शंख एयर की प्रयागराज से संचालित उड़ानों को समय सारिणी में शामिल करेगा। कंपनी सप्ताह में छह दिन अथवा प्रतिदिन उड़ान संचालन कर सकती है। शंख एयर के परिचालन को लेकर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सहमति बन चुकी है। यह कंपनी जनवरी में ट्रायल अथवा प्रारंभिक उड़ान शुरू कर सकती है, जिसे मार्च से नियमित किया जाएगा। वर्तमान में प्रयागराज से यूपी के किसी भी शहर के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है। पहले लखनऊ और गोरखपुर के लिए संचालित उड़ानों के बंद होने से यात्रियों को अन्य शहरों के लिए दिल्ली या दूसरे हब क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.