गोरखपुर, जनवरी 21 -- रखपुर, निज संवाददाता। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए। इससे पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। बाबा के दरबार में परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रयागराज से स्नान कर लौटे रवि ने बताया कि संगम में स्नान के बाद बाबा गोरखनाथ के दर्शन करना उनकी आस्था का हिस्सा है। इसी तरह कई श्रद्धालुओं ने बातचीत में कहा कि प्रयागराज में स्नान के बाद गोरखपुर लौटते ही उन्होंने सीधे बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने गोरखनाथ पुल से लेकर नथमलपुर तक बैरिकेडिंग कराई। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर ऑटो और बड़े वाहनों का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.