भदोही, फरवरी 17 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंज बाजार के पास रविवार को बाइक समेत गिरकर दंपत्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया गया। बाइक सवार पति-पत्नी महाकुम्भ प्रयागराज से स्नान कर वापस लौट रहे थे। उक्त स्थान पर अनियंत्रित होकर गिरकर दोनों घायल हो गए। बताया जाता है कि वाराणसी निवासी 35 वर्षीय रोहित 33 वर्षीय पत्नी विशाखा संग बाइक से प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान करने गया था। दोनों स्नान कर वापस लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर अचानक गिरकर दोनों घायल हो गए। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायल पति-पत्नी का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.