प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज से लालकुआं जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 19 जून से ट्रेन नंबर 04117 प्रयागराज-लालकुआं प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज जंक्शन से संचालित होगी। यह ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी। प्रयागराज जंक्शन से रात 11:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर पौने एक बजे लालकुआं जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04118 लालकुआं से 20 जून से हर शुक्रवार को एक अगस्त तक संचालित होगी। लालकुआं से दोपहर 2:50 बजे चलकर किच्छा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कन्नौज, कानपुर व फतेहपुर होते हुए शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.