प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- प्रयागराज मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है। एक जनवरी से 30 नवंबर तक कुल 4778 लोगों की अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। हैरानी की बात ये है कि प्रयागराज से ज्यादा फतेहपुर और कानपुर रेलवे स्टेशनों पर चेन पुलिंग की घटनाएं हुई हैं। कानपुर सेंट्रल में 703, टूंडला में 479, फतेहपुर में 357, अलीगढ़ में 355 और प्रयागराज जंक्शन में 322 तो नैनी में 304 की गिरफ्तार हुई है। इस अभियान में जनवरी में 245, फरवरी में 125, मार्च में 246, अप्रैल में 413, मई में 599, जून में 617, जुलाई में 579, अगस्त में 564, अक्तूबर में 486, सितम्बर में 513 और नवंबर में 391 लोग गिरफ्तार हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...