प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। प्रयागराज से अन्य शहरों की कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक के बाद कार्यवाही तेज हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के भारी ट्रैफिक को देखते हुए प्रयागराज से गाजियाबाद के हिंडन के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। प्रयागराज से सुबह हिंडन के लिए और शाम को हिंडन से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद के साथ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा सूरत, देहरादून समेत अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की बैठक में मांग उठी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.