अयोध्या, अक्टूबर 4 -- अयोध्या, संवाददाता। आम आदमी पार्टी रोजगार दो व सामाजिक न्याय दो के नारे के साथ प्रयागराज से अयोध्या पदयात्रा निकालेगी। यह जानकारी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाए। संजय सिंह ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पदयात्रा निकली जाएगी। यात्रा प्रयागराज, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या आएगी। संगम से लेकर सरयू तक की पदयात्रा है। जिसमें हजारो की संख्या में लोग जुटेंगे। पदयात्रा में रोजगार दो व समाजिक न्याय दो का नारा दिया गया है। यूपी में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है। हर वर्ग उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी के कारण पीड़ित है। परीक्षाओं का पेपर उत्तर प्रदेश में लीक हुआ। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.