प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। घने कोहरे के चलते गुरुवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। प्रयागराज जंक्शन पर गुरुवार सुबह कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें तीन से छह घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस लगभग छह घंटे की देरी से सुबह छह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे के बजाय करीब चार घंटे की देरी से 11 बजे स्टेशन पर आई। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस भी साढ़े चार घंटे की देरी से 11 बजे पहुंची। इसके अलावा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रीवा सुपरफास्ट, शिवगंगा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां भी तीन से छह घंटे तक विलंब से पहुंचीं। रीवा सुपरफास्ट को सुबह 6:10 बजे...