प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उन्हें छोड़ने-लेने आने वालों के लिए अब वाहन पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को वाहन इधर-उधर खड़े करने की परेशानी से राहत मिलेगी। नई पार्किंग में दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से वाहन पार्किंग की मांग की जा रही थी। टर्मिनल स्टेशन होने के कारण यहां रोजाना दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। पहले यहां केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग थी, जो बाद में बंद हो गई थी। नए टेंडर के बाद स्टेशन के बेसमेंट में पार्किंग बनाई गई है। स्टेशन अधीक्षक वीके यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बेसमेंट में पार्किंग की शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.