प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। शहर के व्यापारी नेता और प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अकरम शगुन की बेटी ऐरम नाज अंसारी ने आईसीएससी हाई स्कूल परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। ऐरम नाज की इस शानदार उपलब्धि पर प्रयागराज व्यापार मंडल सहित पूरे व्यापारी समाज ने हर्ष जताया और छात्रा को शुभकामनाएं दीं। गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ऐरम नाज ने बिना किसी कोचिंग के अपने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, महिला व्यापार मंडल की सक्रिय सदस्य पल्लवी अरोड़ा, व्यापारी नेता सुशांत केसरवानी, मुसाब खान समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अकरम शगुन को बधाई दी और ऐरम नाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐरम की मेहनत और आत्मविश्वास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.