हमीरपुर, जनवरी 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व पर हमीरपुर से प्रयागराज के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया गया। सुबह पूजन के बाद यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के बाद मिष्ठान खिलाकर एआरएम ने रवाना किया। बस के चालक व परिचालक का जगह-जगह ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। हमीरपुर से फतेहपुर व प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार को सुबह बस सेवा का शुभारंभ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी साहू ने किया। बस में सवार यात्रियों को एआरएम व संचालन प्रभारी रणविजय सिंह ने माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इसके बाद 8 बजे बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस दौरान शिवशरण सिंह, अंकित यादव सहित अन्य रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे। रोडवेज बस दुर्गामोड़ से लहुरीमऊ, दपसौरा, जौनिहा, सटकगवां होते हुए 10.30 बजे फतेहपुर पहुंची। इसके बाद ख...