वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिख पंथ के नवें गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर असोम के धोबड़ी साहिब से निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा शनिवार को बनारस पहुंची थी। यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह नौ बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इस दौरान सिख पंथ के सैकड़ों लोग स्वागत के लिए जुटे थे। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में धोबड़ी साहिब (असोम) से शहीदी नगर कीर्तन यात्रा शुरू हुई है। अलग-अलग राज्यों से होते हुए शनिवार को बिहार के सासाराम होते हुए बनारस पहुंची। यहां पर गुरुधाम स्थित गुरुद्वारा में रात्रि विश्राम हुआ। सुबह यहां पर शबद कीर्तन हुआ। रथयात्रा, महमूरगंज, मंडुवाडीह चौराहा, मुड़ैला तिराहा, रोहनिया होकर यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हुई। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह ने सभी का शुक्राना अदा किया।

हिंदी ह...