प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। वीबी जीरामजी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में ई-केवाईसी की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। जिले में वर्तमान में कुल 2,75,794 सक्रिय जॉब कार्ड धारक श्रमिक हैं, जिसमें से अब तक केवल 1,89,658 ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई है। 86 हजार से अधिक श्रमिकों ने अभी ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिला श्रम अधिकारी गुलाब सिंह की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 14 फरवरी तक ग्राम रोजगार सेवक की सहायता से शेष मजदूरों की ई-केवाईसी कराएं। समय पर ई-केवाईसी न होने पर मजदूरों को योजना के तहत मिलने वाले रोजगार और भुगतान में समस्या आ सकती है। ई-केवाईसी में सबसे पीछे बहादुरपुर ब्लॉक है, जहां अभी तक 58 प्रतिशत मजदूरों की ई- केवाईसी हुआ है। जिला श्रम अधिकारी गुलाब ने कहा कि समय पर ई-केवाईसी न होने पर संबंधित अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.