प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज में रंगपर्व होली पर लापरवाही लोगों पर भारी पड़ी। तीन दिनों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार वाहन चलाने से लोगों ने अपने साथ दूसरों की भी होली बदरंग कर दी। गुरुवार से शनिवार तक नौ लोगों की मौत हुई, जिसमें छह लोगों का एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान और तीन लोगों की अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सड़क हादसों में घायल 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ़ संतोष सिंह के अनुसार, अस्पताल पहुंचने वालों में सड़क दुर्घटनाओं के अलावा ऊंचाई से गिरने, मारपीट और आंखों में रंग पड़ जाने जैसी घटनाओं के लोग शामिल रहे। इसमें ट्रॉमा सेंटर में 112 मरीज पहुंचे, जिनमें से 54 को गंभीर हालत में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.