पीलीभीत, जनवरी 17 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत रामलीला मैदान में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि मिश्रा को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतो में गरीब परिवारों की बारात ठहरने के लिए बारात घरों का निर्माण किया जाए। जनपद के वार्ड मेंबरों को तीन दिन के अंदर मानदेय का भुगतान किया जाए। पंचायत में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि 19 जनवरी को रेलवे जंक्शन पीलीभीत से वाया बरेली, शाहजहांपुर होते हुए एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय पंचायत के लिए रवाना होंगे। उन्होंने रेलवे प्रशासन पीलीभीत से मांग की है कि किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार ना किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.