प्रयागराज, नवम्बर 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को प्रयागराज आ सकते हैं, जिले में अफसरों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सीएम के एक विवाह कार्यक्रम में दोपहर लगभग एक बजे प्रयागराज आने की संभावना है। मुख्यमंत्री जिले में आएंगे तो माघ मेले की तैयारी की समीक्षा कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मेला प्रशासन को पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम की संभावित समीक्षा को देखते हुए अफसरों ने बुधवार को माघ मेले का विस्तृत निरिक्षण किया। एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने घंटों मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया है। झूंसी स्टेशन, टीकर माफी आश्रम और छतनाग घाट पर अधिकारी गए। इसके बाद उन्होंने मेला क्षेत्र के घाट देखे और पार्किंग की तैयारियों को भी देखा। सभी तैयारियों के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.