प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज क्षेत्र के नींवा के आसपास सैटेलाइट फोन के एक्टिव होने की सूचना पर पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गई है। सूत्रों की मानें तो 13 फरवरी की सुबह सैटेलाइट फोन के कुछ देर के लिए एक्टिव होने का इनपुट मिला है। हालांकि, अभी तक कौन और किसी मकसद से इसका इस्तेमाल कर रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसको लेकर आपराधिक अथवा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से गहन छानबीन में जुटी है। प्रयागराज में पहले भी आतंकियों के पकड़े जाने के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी महिला डॉक्टर शाहीन के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने की पुष्टि हुई थी। पूर्व में वाराणसी सीरियल ब्लास्ट के मास्टर माइंड आतंकी के फूल...