लखनऊ, मार्च 21 -- सड़क दुर्घटनाओं से मौत के मामलों में लखनऊ पांचवे स्थान पर है। वर्ष 2024 में जनवरी-फरवरी में लखनऊ में जहां सड़क हादसों में 89 की मौत हुई, वहीं इस अवधि में इस साल यह 99 दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज 146, मथुरा 118, आगरा 114, उन्नाव 101 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपर मुख्य सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू ने प्रदेश के सभी आरटीओ, डीएम और पीडब्ल्यूडी से अपने-अपने जिलों का एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी लाई जा सके। हालांकि दुर्घटनाओं में टॉप 20 जिलों में शामिल मात्र सीतापुर, कुशीनगर और मेरठ ही ऐसे जिले हैं, जहां इस साल मौतों का आंकड़ा कुछ घटा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ में एआरटीओ की कमी के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान नहीं चल पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.