नई दिल्ली, जनवरी 21 -- प्रयागराज में वायुसेना का ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया है। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद विमान तालाब में गिर गया। विमान में सवार दोनों पायलटों को बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों ने दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा है। हादसा जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के सीएमपी कॉलेज के पास हुआ है। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और वायुसेना की टीम भी हेलीकाफ्टर राहत-बचाव के लिए पहुंची है। विमान को अब तालाब से निकालने की कोशिश हो रही है। संयोग से तालाब में जलकुंभी होने से विमान डूबा नहीं और दोनों पायलटों को आसानी से बचा लिया गया। बताया जाता है कि वायुसेना का ट्रेनी विमान बमरौली एयरबेस से उड़ा था। विमान पर दो पायलट सवार थे। कहा जा रहा है कि अचानक इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलटों ने विमान का पैराशूट खोल दिया। एक धमाके के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.