नई दिल्ली, जनवरी 21 -- प्रयागराज में वायुसेना का ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया है। इंजन फेल होने के बाद विमान तालाब में गिर गया है। विमान में सवार दोनों पायलटों को बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों ने दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा है। हादसा जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के सीएमपी कॉलेज के पास हुआ है। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और वायुसेना की टीम भी हेलीकाफ्टर राहत-बचाव के लिए पहुंची है। विमान को अब तालाब से निकालने की कोशिश हो रही है। संयोग से तालाब में जलकुंभी होने से विमान डूबा नहीं और दोनों पायलटों को आसानी से बचा लिया गया। बताया जाता है कि वायुसेना का एमएल 114 विमान ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बुधवार को भी प्रशिक्षण पर निकले विमान पर दो पायलट सवार थे। कहा जा रहा है कि अचानक इसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद पायलटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.