प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- यूपी के प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे आभूषण कारोबारी को गोली मारकर लाखों रुपये के चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात करछना थाना क्षेत्र में घोड़ेडीह नहर पुलिया के पास हुई। घायल कारोबारी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। करछना में मझुआ गांव के रहने वाले 35 वर्षीय चंदन सोनी प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भीरपुर में आभूषण की दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लगभग साढ़े सात बजे घोड़ेडीह नहर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। एक गोली पेट में तो दूसरी पैर में लगी। चंदन सड़क पर गिर गए और बदमाश बाइक की डिक्की में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.