प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज में इस साल दूसरी बार बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना उफान पर हैं। नैनी में सोमवार को यमुना में वृद्धि की रफ्तार देख प्रशासन अलर्ट हो गया है। नैनी में आठ घंटे (सुबह आठ बजे शाम चार बजे तक) में एक मीटर 13 सेमी यमुना का जलस्तर बढ़ा। यमुना में तेज वृद्धि के चलते छतनाग में गंगा का जलस्तर आठ घंटे में एक मीटर तीन सेमी बढ़ गया। शाम को संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर में इस साल चौथी बार गंगा प्रवेश कर चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ेगा। इससे गंगा पर दबाव बढ़ेगा तो बाढ़ का पानी कछारी मोहल्लों घुसेगा। यमुना के साथ गंगा का जलस्तर खतरे का निशान भी पार करने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। गंगा-यमुना के बढ...