प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। इसका संकेत मिलना शुरू हो गया है। फाफामऊ में गंगा का घटता जलस्तर स्थिर हो गया। यमुना में रुक-रुककर वृद्धि हो रही है। नैनी में गुरुवार दोपहर 12 बजे तक चार घंटे में यमुना का जलस्तर 12 सेमी बढ़ा। रात में भी एक सेमी वृद्धि हुई। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांदा के भूरागढ़ बैराज से केन में 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी यमुना के सहारे प्रयागराज आ रहा है। टोंस में भी मिर्जापुर के अलग-अलग बैराजों से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। टोंस उफान पर होंगी तो प्रयागराज में गंगा का प्रवाह रुकेगा और कछार में पानी फैलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...