संवाददाता, सितम्बर 18 -- कभी इलाहाबाद और आज प्रयागराज की सबसे पुरानी कर्नलगंज बारवारी दुर्गा पूजा सोसाइटी अपने 173वें वर्ष के दशहरा महोत्सव को शिवमय बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। भारद्वाज कॉरिडोर के मेन गेट के बगल में स्थित पार्क में शिवलिंग जैसा पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से 15 कारीगर 19 अगस्त को पहुंचे थे। शिवलिंग की आकार के पंडाल की ऊंचाई 40 फीट और लंबाई 90 फीट और चौड़ाई 60 फीट है। पंडाल 24 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष शंकर चटर्जी, सचिव देवराज चटर्जी, कोषाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा और सहायक सचिव रुम्पी ने तीन महीने पहले बैठक करके सर्वसम्मति से इस वर्ष का पूजा पंडाल शिवलिंग की थीम पर बनाने का निर्णय लिया था। पंडाल के भीतर मां दुर्गा की 9 फीट की प्रतिमा सहित रंग-बिरंगे और आकर्षक साजसज्जा वाला 12 फीट का बैकग्राउंड रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.