प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद भी प्रयागराज में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपराधिक गिरोह ही नहीं, बल्कि आम युवकों के हाथों तक आसानी से देसी तमंचा से लेकर ऑन डिमांड मुंगेर की पिस्टल पहुंच रही है। चंद रुपयों में पिस्टल खरीदकर खून बहाया जा रहा है। पुलिस अवैध असलहे की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। बमरौली स्थित मध्य वायु सेना परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में 29 मार्च की भोर में सीडब्ल्यूई एसएन मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्यारोपी सौरभ पासी ने पुलिस की पूछताछ में मात्र 40 हजार रुपये में पिस्टल व तमंचा समेत कारतूस खरीदने की जानकारी दी है। शहर में यदि एक महीने के अंदर अन्य हत्याकांड को देखें तो इसमें आम युवकों ने तमंचा और अवैध पिस्टल का इस्तेमाल किया था। आठ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.