प्रयागराज, जनवरी 21 -- जीएसटी अधिकरण प्रयागराज पीठ की बुधवार को शुरुआत हो गई। पीठ के न्यायिक सदस्य महताब अहमद और तकनीकी सदस्य आशीष वर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर प्रयागराज जीएसटी अधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर पांडेय, चेयरमैन एनके श्रीवास्तव, सचिव शिव प्रकाश दुबे, संरक्षक रतन कुमार टंडन, एनके अरोड़ा एवं कोषाध्यक्ष श्रीकांत केसरवानी ने अधिकरण सदस्य एवं उप निबंधक मानवेंद्र सिंह परिहार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान अधिकरण की कार्य पद्धति के संबंध में चर्चा की गई और बार एसोसिएशन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया गया। अधिकरण के सदस्य ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कार्य की शुरुआत हो गई है। शीघ्र ही कार्य सुचारू रूप से संचालित होने लगेगा। बार एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आ...