प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट में एमएसएमआई सेक्टर के लिए की गई बड़ी घोषणाओं के बाद प्रयागराज में नए औद्योगिक क्लस्टरों की उम्मीदें तेज हो गई हैं। उद्यमियों का कहना है कि जहां कई शहर जमीन की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं प्रयागराज में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिससे बजट का लाभ सीधे स्थानीय स्टार्टअप और लघु उद्योगों को मिल सकता है। केंद्र सरकार ने आज पेश बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड सहित कई विशेष प्रावधान किए हैं। इसके बाद प्रयागराज में नए औद्योगिक और फूड क्लस्टर विकसित होने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। खासकर नैनी स्थित हाईटेक सरस्वती सिटी में क्लस्टर के लिए पहले से उपलब्ध खाली जमीन को लेकर उद्योग जगत में नई उम्मीद जगी है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि प...