प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज। प्रदीप शर्मा शहर की सड़कों पर जाम से यातायात व्यवस्था बेजार है। प्रमुख मार्ग हो या बाजार की सड़कें सभी पर ट्रैफिक जाम से लोग हलाकान हैं। इस खराब हालत से अगर इमरजेंसी हो तो परेशानी बढ़ जाती है। अस्पताल पहुंचना हो, बस या ट्रेन पकड़ना हो, ट्रैफिक जाम के कारण समय से पहुंचना मुश्किल है। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास भी किए गए। प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाए गए, लेकिन यातायात पुलिस की कमी दूर नहीं की गई। सड़कों पर बढ़ते दबाव के बीच ट्रैफिक पुलिस की कमी भारी पड़ रही है। यातायात विभाग के स्वीकृत 1268 कर्मचारियों में आधे से भी कम 553 कर्मियों के भरोसे यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात कर्मियों को निर्धारित आठ घंटे की शिफ्ट के बजाए प्रतिदिन 12-12 घंटे की ड्यूटी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.