प्रयागराज, फरवरी 19 -- साइबर शातिरों ने हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता और एक रेलकर्मी से दो लाख 71 हजार रुपये ठग लिए। दोनों को एपीके फाइल डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुराना कटरा निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गूगल पे कस्टमर केयर नंबर पर बात कर दिल्ली से प्रयागराज का टिकट कराया था। यह भी पढ़ें- 150 से ज्यादा बैंक खाते, विदेश तक फैला नेटवर्क; 80 करोड़ की साइबर ठगी वाला गैंग यह भी पढ़ें- UP Top News: कोर्ट में बयान देने यूपी आए राहुल गांधी, मोहन भागवत मेरठ पहुंचे टिकट कैंसिल होने के बाद भी रिफंड के पैसे 1,955 रुपये वापस नहीं होने पर चार दिन बाद कॉल किया तो कुछ देर बाद ही उनके पास ह्वाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने गूगल पे एप पर जाकर एपीके फाइल डाउनलोड करने और फोन पे पर जाने को कहा। इसके बाद फोन होल्ड करा...