प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे को फोर लेन करने की कवायद तेजी से शुरू कर दी गई है। हाईवे को विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत चौड़ा करने का निर्देश केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खंड के अधिकारियों को दिया है। इसको देखते हुए खंड के अधिकारियों ने हाईवे का सर्वे कार्य भी शुरू कर दिया है। अभी तक दो लेन का हाईवे होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नए वित्तीय वर्ष में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे फोर लेने बनाने की जिम्मेदारी मार्च के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय मार्ग खंड को सौंपी थी। इसके लिए उन्हें शासन की ओर से प्रस्ताव दिया गया था। मंत्रालय की योजना को खंड के प्रयागराज और मिर्जापुर सेक्शन दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.