प्रयागराज, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी पर शुक्रवार को प्रयागराज संगम तट पर अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सारे अनुमानों को पीछे छोड़ आस्था का हुजूम संगम की ओर बढ़ा तो उस महाकुम्भ 2025 का भी रिकॉर्ड टूट गया, जिसमें उमड़े श्रद्धालुओं के चर्चे दुनियाभर में हुए थे। अफसरों का दावा है कि शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को चार बजे तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया जबकि महाकुम्भ 2025 की वसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का दावा किया गया था। आंकड़ों से स्पष्ट है कि महाकुम्भ की दमक अब तक दिखाई दे रही है। शायद यही कारण है कि वसंत पंचमी जो कि परंपरागत रूप से स्थानीय (प्रयागराज शहर और आसपास के लोगों का) स्नान माना जाता है, उस पर नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। प्रशासनिक अफसरों ने दावा किया कि सुबह आठ बजे तक एक करोड़ चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.