मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन तीन जनवरी से 15 फरवरी तक रहेगा। मिर्जापुर सीमावर्ती जनपद होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं के आवागमन और भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। जिले से होकर माघ मेला प्रयागराज जाने वाले और स्नान के बाद वापस विंध्याचल धाम होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे। ऐसे में स्नान तिथि से एक दिन पूर्व और एक दिन बाद तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। औराई और गोपीगंज से शास्त्री ब्रिज, विंध्याचल, जिगना होते हुए प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को औराई/गोपीगंज से राजातालाब, टेंगरा मोड़ डायवर्ट रहेंगे। यहां से ये वाहन (रीवा-वाराणसी हाइवे) का उपयोग कर हनुमना होते हुए आवागमन कर सकेंगे। औराई और गोपीगंज से...