प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज में माघ मेले के लिए बनाए गए पांटून पुलों को अब हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने फैसला लिया है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के बाद कुल नौ में से सात पुलों को हटा दिया जाएगा। इन पुलों में भरद्वाज, नागवासुकि, ओल्ड जीटी, गंगोली-शिवाला, काली और त्रिवेणी पुल शामिल हैं। मेले में भीड़ कम होने और मुख्य स्नान पर्व समाप्त होने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक महावीर पांटून पुल को इन सबके बाद सबसे आखिरी में हटाया जाएगा। फाफामऊ के पुलों पर फैसला बाकी वहीं, फाफामऊ पुल के पास जो दो पांटून पुल बनाए गए थे, उन्हें हटाने को लेकर अभी कोई पक्का निर्णय नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए इन दोनों पुलों को मई महीने तक चालू रखा जा सकता है। इससे श...