चित्रकूट, जनवरी 16 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप में शुक्रवार को प्रयागराज और रायबरेली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें प्रयागराज ने रायबरेली को 61 रन से शिकस्त देकर ट्राफी जीत ली। विजेता और उपविजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सदर विधायक अनिल प्रधान, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि ने ट्राफी के साथ नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशीष 76 व हर्षित ने 31 रन का योगदान दिया। रायबरेली के गेंदबाज अमित व गौरांग ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी रायबरेली की टीम 28 ओवर में 114 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विपिन 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.