बांदा, जनवरी 11 -- बबेरू संवाददाता। ज्वालाप्रसाद शर्मा अंतरराज्यीय टूर्नामेंट के तीसरे दिन प्रथम सेमीफाइनल मैच नोयडा बनाम प्रयागराज के बीच हुआ। प्रयागराज के कैप्टन उदयप्रताप ने टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन, नौ विकेट खोकर बनाए। जवाब में नोएडा की टीम 20 ओवर मे 147 रन ही बना सकी। प्रयागराज टीम 16 रनों से विजयी घोषित होकर फाइनल मे प्रवेश किया। कस्बे के श्रीजेपी शर्मा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सात दिवसीय पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा मेमोरियल अंतर्राराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रथम सेमीफाइनल मैच में प्रयागराज टीम ने बल्लेबाजी करते हुये खिलाड़ी हर्षित तिवारी ने ताबडतोड 70 रन बनाये ।निखिल प्रताप राव 31 रन, कृष्णा साहू 17 रन, ताहा अली 10, उदयप्रताप 10 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 163 रन पहुंचाया। नोएडा के गेदवाज शिवम या...