भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के पास इन दिनों ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया है। ये ठग मुख्य रूप से ऐसे यात्रियों को अपना निशाना बना रहे हैं, जो मोबाइल या मशीन से खुद टिकट नहीं निकाल पाते हैं। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे ठगी का एक नया मामला प्रकाश में आया, जिसमें एक यात्री से छह सौ रुपये लेकर उसे यात्रा टिकट के बजाय प्लेटफॉर्म टिकट थमा दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोदरा भिट्ठा निवासी सुबोध मंडल अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। चूंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं था, इसलिए उन्होंने एटीवीएम के पास मौजूद एक युवक को नकद देकर टिकट निकालने को कहा। उस शातिर युवक ने छह सौ रुपये ले लिए और चालाकी से उन्हें प्लेटफॉर्म टिकट थमाकर वहां से फरार हो गया। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.