हजारीबाग, फरवरी 25 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा में सड़क जाम के कारण प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटक स्थल सूर्यकुंडधाम में मंगलवार को उमड़ पड़ी। सूर्यकुंडधाम में पश्चिम बंगाल, झारखंड के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालु सूर्यकुंड पहुंचकर स्नान किया। साथ ही वहां खाना बनाकर खाया। इस बाबत डाकबंगला के संचालक वासुदेव मोदी ने कहा कि प्रयागराज जाने और आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था सूर्यकुंडधाम आते हैं। डाकबंगला में खाना पकाकर खा कर आराम करते हैं। तीर्थयात्री यहां ठहरते हैं। गर्मजल में स्नान कर प्राचीन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.