प्रयागराज, नवम्बर 4 -- प्रयागराज। जीआरपी और आरपीएफ ने सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर शराब तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच के बीच फल स्टाल के पास ओडिशा के क्योंझर निवासी पपुन महंता को पकड़ा गया। उसकी ट्राली बैग में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थीं। बरामद विस्की की कीमत करीब 50 हजार है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार चुनाव के दौरान वहां पर अंग्रेजी शराब की मांग ज्यादा है। वह ट्रेन से बिहार शराब सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं सोमवार शाम शराब तस्करी के आरोप में बिहार के समस्तीपुर निवासी मनीष महतो और बेगुसराय के शुभम को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मिले बैग में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं, जिनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.