प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट विनय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 65 यात्रियों से 41,034, अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 117 यात्रियों से 56,400, बिना बुक किए लगेज के साथ पांच यात्रियों से 56,192 तथा गंदगी फैलाने के आरोप में 6 यात्रियों से 600 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 193 यात्रियों से 1,54,226 का जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ल, मुख्य टिकट निरीक्षक,संतोष कुमार के साथ टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...