प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक टीटीई को प्लेटफॉर्म पर ही पीट दिया गया। आरोप है कि मुंबई डिवीजन के एक टीटीई ने प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान गार्ड कोच में भी जांच की, जिससे नाराज उत्तर मध्य रेलवे के गार्ड और रेलकर्मियों ने उसे स्टेशन पर घेर लिया और थप्पड़ों की बौछार कर दी। आरपीएफ की मौजूदगी में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला रेलवे प्रशासन तक पहुंच चुका है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। कैसे शुरू हुआ विवाद : ट्रेन संख्या 12293 प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस जो लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी उसमें टीटीई एमके पोदर की ड्यूटी सतना से लगाई गई थी। ट्रेन में टिकट जांच के दौरान वे एसएलआर (गार्ड कोच) तक पहुंच गए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.