प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। प्रयागराज शहर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। प्रयागराज जंक्शन गेट नंबर पांच के पास से एक युवक का ई-रिक्शा चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। करेली निवासी सुनील कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि वह अपना ई-रिक्शा प्रयागराज जंक्शन गेट नंबर पांच के पास खड़ी किया था। वहां से किसी ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन ई-रिक्शा नहीं मिला। उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा चोरी करते हुए कुछ संदिग्ध दिखे हैं। उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.