वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वाराणसी मंडल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले क्वार्टर फाइनल में मिर्जापुर मंडल को अयोध्या मंडल ने 5-0 से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में झांसी मंडल को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 5-1 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज मंडल को वाराणसी मंडल ने 7-0 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल एवं छात्रावास अयोध्या के बीच बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। खेल के अंत तक मुकाबला गोलरहित रहा। परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें छात्रावास अयोध्या ने लखनऊ मंडल को 3-2 से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...