वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 23 -- प्रयागराज में बिजली विभाग ने करेली को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। करेली इलाके में न केवल बिजली चोरी के मामले बढ़े हैं बल्कि यहां एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार भी सबसे अधिक हैं। अब करेली में बिजली विभाग ने बकाया उपभोक्ताओं के घरों पर लाल रंग से 'रिकवरी आदेश जारी' लिखना शुरू किया है। ऐसे 2600 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। राजस्व विभाग की मदद से अब वसूली की तैयारी है। करेली में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीओ राजवीर सिंह कटारिया को जिम्मेदारी दी गई है। करेली में 2600 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने अब तक 254 करोड़ रुपये का बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं में सभी पर एक लाख रुपये से अधिक बकाया है। बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया लेकिन इसके बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.