बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम नजर आई। प्लेटफार्म पर इक्का-दुक्का यात्री प्रयागराज जाने का इंतजार करते हुए नजर आए। बस्ती से प्रयागराज के बीच चलने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन से श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए जाते हैं। रेलवे प्रशासन का कहना था कि सोमवार को प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम थी। लगभग 150 टिकट काउंटर से बिका है। लगभग 200 यात्रियों के प्रयागराज जाने का अनुमान है। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर 11:37 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची और दोपहर 01:45 बजे बस्ती स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन के पहुंचने के बाद यात्री प्लेटफार्म पर ही ट्रेन के छूटने का समय होने का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म पर जीआरपी व आरपीएफ कर्मी मुस्तैद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.