कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिले के सरायअकिल थाने में प्रयागराज के किन्नरों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। किन्नर कल्याण समिति की महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। किन्नर कल्याण समिति कौशाम्बी की महंत मुस्कान चौहान ने बताया कि उनकी समिति के सदस्य जिले में आयोजित होने वाले उत्सवों में भाग लेते हैं और जन कल्याण के लिए दुआएं करते हैं। आरोप है कि प्रयागराज की किन्नर कल्याणी और निशा अपने साथियों के साथ आए दिन कौशाम्बी में आकर लोगों से नेग के नाम पर वसूली करते हैं। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि 25 नवंबर को आरोपी किन्नरों ने सरायअकिल में वसूली का विरोध करने पर हंगामा काटा था। इस दौरान हत्या जैसी धमकी भी दी थी। मामले में सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.