महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान महराजगंज के रोडवेज यात्री अपने आवागमन को लेकर अभी से सतर्क रहें। रोडवेज यात्री परिवहन निगम की बस के भरोसे रहेंगे तो सांसत तय है। परिवहन निगम के एमडी ने प्रयागराज कुंभ मेले में रोडवेज बसों को लगाने का निर्देश दिए हैं। रोडवेज विभाग ने कुल 74 बसों में से 45 बसों को प्रयागराज मेले में लगा दिया है। जिले के महराजगंज डिपो के बेड़े में 74 बसें शामिल है। इनमें अनुबंधित बसों की संख्या 16 है। लेकिन बसों का संचालन ठीक तरीके से नहीं होने से जनपद मुख्यालय व आस-पास गांवों के यात्री काफी परेशान रहते हैं। यह परेशानी और बढ़ने वाली है। पूरे जनवरी महीने से लेकर 15 फरवरी तक मकर संक्राति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि के मौके पर महाराजगंज के श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.