नई दिल्ली, जनवरी 10 -- हंगामा ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज प्रयागराज की लव स्टोरी में एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया रजनी सिंह का रोल निभाया है। प्रयागराज की लव स्टोरी 8 जनवरी, 2026 को हंगामा ओटीटी पर आई है। इस सीरीज के बारे में पवित्रा पुनिया ने हमसे बात की। उन्होंने बताया कि कैसे प्रयागराज की लव स्टोरी दूसरी रोमांटिक क्राइम सीरीज से अलग है। इसी बातचीत के दौरान पवित्रा पुनिया ने अपने निजी जीवन से जुड़े एक सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो कब शादी करेंगी।प्रयागराज की लव स्टोरी में क्या है खास? सीरीज के बारे में बात करते हुए पवित्रा ने कहा कि हंगामा ओटीटी की इस सीरीज में दिखाय गया है कि असल में क्या होता है जब दो प्यार करने वाले लोगों को घर से भागकर शादी करनी होती है, क्योंकि उनकी मजबूरी है। जात-बिरादरी का उनपर और दुनिया पर क्या असर पड़त...